डायट मऊ में एनसीईआरटी आधारित एफएलएन प्रशिक्षण शुरु
कक्षा-4 की ‘वीणा’ पुस्तक पर हुआ पहला सत्र
करहां (मऊ) : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट मऊ में गुरुवार से एफएलएन एवं एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरु हुआ। पहले दिन कक्षा-4 की हिंदी पुस्तक ‘वीणा’ पर ब्लाक स्तरीय संदर्भदाताओं (एआरपी) को बुनियादी समझ, शिक्षण विधियों और गतिविधि आधारित अध्यापन का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में डा. अजीत कुमार धूसिया, अरविंद कुमार यादव, एसआरजी संजय कुमार तिवारी और अरविंद पांडेय ने एनसीईआरटी पुस्तकों के प्रभावी उपयोग, भाषा दक्षता विकास और बालकेंद्रित शिक्षण पर मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण 30 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिसका उद्देश्य एफएलएन के तहत बुनियादी भाषा व गणित शिक्षण को मजबूत करना और एनसीईआरटी आधारित नई शिक्षण पद्धति से शिक्षकों को परिचित कराना है।




Post a Comment