नीट अभ्यर्थियों की मौत के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
करहां (मऊ) : नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं और अभ्यर्थियों की मौत के विरोध में मुहम्मदाबाद गोहना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम नगर में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मृतक अभ्यर्थियों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की।
कैंडल मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में शहीद हुए छात्र-छात्राओं की आत्मा की शांति हेतु कैंडल मार्च लिखे बैनर के साथ नारेबाजी की। इस दौरान ‘जय एकता, जिंदाबाद’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए गए। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सोनकर, जिलाध्यक्ष राजपाल यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment