Top News

कैच अप’ और ‘डियर’ अवधारणा पर शिक्षकों से हुई चर्चा

कैच अप’ और ‘डियर’ अवधारणा पर शिक्षकों से हुई चर्चा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय आदर्श मुहम्मदाबाद गोहना में शनिवार को एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ बैठक कर लंबे समय से चल रहे उपचारात्मक शिक्षण के संदर्भ में अपर मुख्य सचिव स्कूली शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ‘कैच अप’ और ‘डियर’ अवधारणा पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि ‘कैच अप’ के तहत कक्षा के अपेक्षित स्तर से पिछड़ रहे बच्चों को अतिरिक्त शिक्षण दिया जाता है। नई अवधारणा में किसी एक विशेष बच्चे के पिछड़ने के कारणों का पता लगाकर उसके अनुरुप शिक्षण की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया है। अर्थात ‘जैसा बालक, वैसा शिक्षण’ की व्यवस्था इसमें शामिल है। वहीं ‘डियर’ का आशय ‘सब कुछ छोड़कर पढ़ें’ से है, जिसके तहत बच्चों में पठन कौशल विकसित करने के लिए समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के नियमित पठन पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर संजय कुमार तिवारी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में अरविंद कुमार चौहान, संगीता देवी, होमा नौसीन, जयमाया पटेल, आयशा खातून, मुमताज अहमद, शशि चौहान सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post