करहां बाजार में लगा भीषण जाम, पुलिस की मशक्कत के बाद बहाल हुआ यातायात
करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार में मंगलवार अपराह्न अचानक भीषण जाम लग जाने से करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए एक-एक कर वाहनों को निकलवाया, जिसके बाद धीरे-धीरे जाम समाप्त हुआ और आवागमन सामान्य हो सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि करहां बाजार में जहानागंज मार्ग के सकरे होने, फुटपाथ व पटरी के अभाव, सड़क तक रेहड़ी-पटरी वालों का अतिक्रमण, अव्यवस्थित वाहन पार्किंग और आटो स्टैंड पर बेतरतीब खड़े वाहनों व अधिक यातायात दबाव के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों ने बाजार में स्थायी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में आएदिन होने वाली ऐसी समस्या से राहत मिल सके।


Post a Comment