Top News

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर, केस दर्ज

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर, केस दर्ज


करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के सैदपुर वार्ड संख्या-6 निवासी चन्द्रज्योति देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 24 जुलाई की रात करीब 8:40 बजे उनके पति पतिराम उम्र करीब 55 वर्ष स्कूटी से रोडवेज होते हुए मऊ रोड की ओर जा रहे थे।

आरोप है कि केशरी फिलिंग पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रही बाइक संख्या UP54AZ2692 के चालक हमजा निवासी अज्ञात थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में पतिराम गंभीर रुप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़िता ने आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस केस दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।


शादी का झांसा देकर युवती को भगाने पर पिता ने दर्ज कराया केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 24 जुलाई को उनकी पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही सोनू साहनी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ कहीं ले गया। काफी तलाश के बाद भी युवती का पता नहीं चल सका।

पीड़ित का आरोप है कि जब वह जानकारी लेने के लिए आरोपित के घर पहुंचे तो उसके पिता ओमप्रकाश साहनी व उनकी पत्नी मनोरमा तथा अन्य लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुत्री के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस उक्त युवक के विरुद्ध सोमवार को केस दर्ज कर खोजबीन में लग गई है।

--------------------------------–--

रास्ते के विवाद में युवती पर लोहे की राड से हमला, दो पर केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के जोगरी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी रामसरीख यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 25 जुलाई की शाम करीब चार बजे गांव के मरीख यादव व उनकी पत्नी गीता ने गाली-गलौज शुरु कर दी।

विरोध करने पर पीड़ित की पुत्री अंजली के सिर पर लोहे की राड से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि जाते समय दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post