मेड़ बांधने के विवाद के बाद मारपीट, पति-पत्नी घायल, तीन पर केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के कुतुबपुर में मेड़ बांधने के बाद महिलाओं में हुए विवाद व पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद रात में मारपीट की घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। पीड़िता पत्नी की तहरीर पर पुलिस शुक्रवार को तीन आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।
दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता उषा चौहान ने बताया है कि 23 जुलाई को खेत मे मेड़ बांधने को लेकर महिलाओ के बीच कुछ कहा सुनी हुई थी। इसी बात पर डायल 100 नम्बर भी आया था और दोनो पक्षो में समझा बुझाकर मामला समाप्त करा दिया। लेकिन विपक्षीगण राजेंद्र उर्फ रिंकू चौहान, ललिता व मीना आदि ने उस दिन रात में हमारे पति सुरेंद्र चौहान को घर आते समय रोड पर बिना पूछे गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे। जब हम अपने पति को बचाने गए तो मुझे भी मारने पीटने लगे व जान से मारने की धमकी देने लगे जिससे मेरे पति को सर में गम्भीर चोटे आई है। उसने उनके विरुद्ध उचित काननू कार्यावाही करने की मांग की है।


Post a Comment