सावन को लेकर करहां बाजार के शिव मंदिर का हो रहा सौंदर्यीकरण
करहां (मऊ) : आगामी पवित्र सावन माह को देखते हुए करहां बाजार स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति की रंगाई-पुताई और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। इस धार्मिक एवं सेवा कार्य का बीड़ा जीनियस मेडिसिन सेंटर के प्रोपराइटर अशोक कुमार गुप्ता ने उठाया है। वह स्वयं मंदिर परिसर में मौजूद रहकर कार्य की निगरानी के साथ सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।
अशोक कुमार गुप्ता के इस सराहनीय प्रयास की क्षेत्र के व्यापारियों और गणमान्य लोगों ने प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर व्यापार मंडल व औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव, श्रीलक्ष्मी पूजन समिति के अध्यक्ष अजित चौरसिया, प्रबंधक आनंद कुमार गुप्ता, सुरेश वर्मा, अनिल पटवा, मनीष सिंह, संजीव जायसवाल, राहुल मद्धेशिया, अमरजीत चौरसिया सहित कई लोग उपस्थित थे।


Post a Comment