अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा के सात दिवसीय पौधरोपण अभियान के तहत कमालुद्दीनपुर व जमुई में लगाये पौधे
करहां (मऊ)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सात दिवसीय वृक्षारोपण अभियान के तहत सोमवार को कमालुद्दीनपुर, सौसरवा और जमुई गांवों में पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व राजेंद्र कुमार तथा करहां जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवि पासी ने किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने की अपील भी की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Post a Comment