Top News

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का उर्मिला पासी व वीरेंद्र पासी ने किया भव्य स्वागत

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का उर्मिला पासी व वीरेंद्र पासी ने किया भव्य स्वागत

करहां (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी के गोरक्ष प्रांत के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद आगमन पर मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा की भावी प्रत्याशी उर्मिला पासी एवं समाजसेवी वीरेंद्र पासी ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उर्मिला पासी एवं वीरेंद्र पासी ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर विनोद राय का अभिनंदन किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान और जनसेवा के संकल्प को लेकर सार्थक चर्चा भी हुई।

उर्मिला पासी ने कहा कि विनोद राय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा। वहीं समाजसेवी वीरेंद्र पासी ने कहा कि संगठन की नीतियों और जनसेवा के कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विनोद राय के सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।





Post a Comment

Previous Post Next Post