Top News

सावन के प्रथम दिन शमशाबाद से निकली भव्य जल-कलश यात्रा

सावन के प्रथम दिन शमशाबाद से निकली भव्य जल-कलश यात्रा

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। सावन माह के प्रथम दिन गुरुवार को क्षेत्र में भक्ति और आस्था का वातावरण देखने को मिला। कोठिया शमशाबाद स्थित शिव मंदिर से श्रद्धालुओं ने भव्य जल-कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालु गुरादरी मठ स्थित पाताल गंगा सरोवर से पवित्र जल लेकर वापस लौटे और शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया।

मंदिर की पुजारिन कुंता सरोज के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच यात्रा शमशाबाद से करहां बाजार होते हुए गुरादरी धाम पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने बाबा घनश्याम साहब के दर्शन-पूजन के बाद पाताल गंगा सरोवर से जल भरा और पुनः शमशाबाद स्थित शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

श्रावण मास के प्रथम दिन निकली इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। यात्रा रम्मन राम, कुंता सरोज, कन्हैया सरोज, श्यामदेव, दिनेश कुमार, चौथी, सूरज कुमार, सुभाष, रामनाथ, सुरेश सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post