डाक्टर अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में एक युवक पर केस

डाक्टर अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में एक युवक पर केस

करहां (मऊ) : सोशल मीडिया पर भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ कथित रुप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

यह कार्रवाई भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला संयोजक देवेंद्र कुमार की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार 20 जुलाई को इंस्टाग्राम पर डाक्टर अंबेडकर के संबंध में अभद्र टिप्पणी पोस्ट की गई थी। जांच में उक्त आईडी गोलू राजभर निवासी बरामदपुर कबीराबाद की पाई गई।

सिलाई सीखने निकली किशोरी लापता

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 22 जुलाई की दोपहर सिलाई सीखने निकली किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर स्वजन ने उसकी रिश्तेदारी और आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। किशोरी के पिता ने आशंका जताई है कि कोई उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। उन्होंने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुट गई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post