घर में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहराम
करहां (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कोईरियापार स्थित मौर्य बस्ती में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे स्वजन ने किशोरी निधि को घर के अंदर फंदे से लटका देखा। परिजन उसे नीचे उतारकर बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment