Top News

सीएचसी में एक ही ओपीडी कक्ष के बाहर क्यों जुट रही मरीजों की भीड़-?

सीएचसी में एक ही ओपीडी कक्ष के बाहर क्यों जुट रही मरीजों की भीड़-?

करहां (मऊ) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में आठ पुरुष चिकित्सकों की उपलब्धता और अलग-अलग ओपीडी कक्ष होने के बावजूद एक ही कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ जुटने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अस्पताल के कमरा नंबर 16 के बाहर मरीजों की लंबी कतार दिखाई देती है, जबकि कमरा नंबर 23 सहित अन्य ओपीडी कक्षों के बाहर अपेक्षाकृत कम भीड़ रहती है।

मरीजों का कहना है कि जब अस्पताल में कई चिकित्सक और ओपीडी कक्ष उपलब्ध हैं तो मरीजों का दबाव एक ही कक्ष के बाहर क्यों बना हुआ है। इससे मरीजों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है और अन्य चिकित्सकों की ओपीडी का अपेक्षित लाभ भी नहीं मिल पाता।

मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि सभी चिकित्सक निर्धारित समय पर अपने-अपने कक्ष में ओपीडी संचालित करें तथा मरीजों को व्यवस्थित तरीके से चिकित्सकों तक पहुंचाया जाए। इससे एक कक्ष के बाहर अनावश्यक भीड़ कम होने के साथ ही मरीजों को समय से उपचार मिल सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post