Top News

करहां बाजार में जाम और सुविधाओं की समस्या, व्यापारियों ने उठाई आवाज

करहां बाजार में जाम और सुविधाओं की समस्या, व्यापारियों ने उठाई आवाज

करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार में जाम और जनसुविधाओं की कमी को लेकर व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने की। व्यापारियों ने चौराहे से शिव मंदिर तक सड़क पर बेतरतीब खड़े होने वाले आटो व अन्य वाहनों के कारण लगने वाले जाम की समस्या उठाई। उन्होंने बाजार में वाहनों के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था कराने की मांग की।

व्यापारियों ने करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैले बाजार में सामुदायिक शौचालय और दो स्थानों पर वाटर कूलर लगाने की मांग की। उनका कहना था कि आसपास के 30-40 गांवों से लोग खरीदारी के लिए आते हैं, लेकिन इन सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानी होती है। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

बैठक में अनिल चौरसिया, मौलाना एनामुलहक, सुरेशचंद वर्मा, एखलाक अहमद, अनिल पटवा, बृजेश सिंह, राहुल मद्धेशिया, गौतम सैनी, विनोद यादव, श्रीगुनाथ गुप्ता, बृजेश यादव, सोहन राजभर, सलमान, श्यामलाल, इमरान, संजीव जायसवाल सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post