रंजिश में घर पर चढ़कर मारपीट, 6 पर केस
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के जमीन बरामदपुर निवासी अनिल कुमार चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के चलते राजेंद्र, आकाश चौहान, पंकज व अर्जुन ने उसके घर पर चढ़कर मारपीट की। वहीं उसी रात आकाश, शिवकुमार चौहान व अभिमन्यु ने भी घर पर पहुंचकर अनिल चौहान और उसकी भाभी अंजलि के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपितों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।


Post a Comment