ब्लाक परिसर में जाम नालियों की हुई सफाई, जलजमाव से मिलेगी राहत
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड परिसर में नालियां जाम होने से बरसात का पानी जमा हो रहा था। नालियों में मिट्टी, मलबा और कचरा भर जाने के कारण पानी की निकासी बाधित थी।
मंगलवार को खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा के निर्देश पर सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत आदित्य सिंह ने करीब दो दर्जन सफाई कर्मियों की टोली लगवाकर परिसर की नालियों की सफाई कराई। कर्मचारियों ने नालियों से मिट्टी व कचरा निकालने के साथ चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया।
सफाई के बाद पानी की निकासी सुचारु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव से कर्मचारियों और ग्रामीणों को परेशानी न हो, इसके लिए परिसर की नियमित सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है।

Post a Comment