साइबर टीम ने गुम मोबाइल किया बरामद, मालिक को सौंपा
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मीरपुर रहीमाबाद निवासी मुन्ना लाल का करीब 16,999 रुपये कीमत का रेडमी मोबाइल फोन गुम हो गया था। पुलिस टीम ने मोबाइल बरामद कर आवश्यक सत्यापन के बाद उसे मालिक के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आमजन से मोबाइल गुम होने पर तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की अपील की है।

Post a Comment