Top News

ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के शहीद चौराहे के समीप मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। जोरदार टक्कर में कार का चालक की ओर वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि ट्रक चालक की सतर्कता और समय रहते वाहन रोकने से एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या एचआर 55 एबी 4905 आजमगढ़ की ओर से मऊ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कार संख्या यूपी 50 बीएम 7222 ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर के बाद कार असंतुलित होकर ट्रक के बगल में पहुंच गई। स्थिति को भांपते हुए ट्रक चालक ने तत्काल ब्रेक लगाकर वाहन रोक दिया, जिससे कार सवार को गंभीर खतरे से बचाया जा सका।

हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की कतार लग गई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली और करीब 20 मिनट बाद आजमगढ़ की दिशा से आने वाले वाहनों को रास्ता देकर जाम समाप्त कराया।

Post a Comment

Previous Post Next Post