साइबर टीम ने वापस कराए 10,012 रुपये
करहां (मऊ) : साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते से यूपीआई के माध्यम से निकाले गए 10,012 रुपये मुहम्मदाबाद गोहना साइबर पुलिस टीम ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से वापस करा दिए। पीड़ित गुड्डी प्रजापति, निवासी ग्राम बंदीकला ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को धनराशि वापस कराई। पुलिस ने लोगों से आनलाइन ठगी, अज्ञात लिंक, फर्जी काल और ओटीपी साझा करने से सावधान रहने की अपील की है। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।

Post a Comment