Top News

14 वर्ष के वनवास के बाद श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

14 वर्ष के वनवास के बाद श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

•मुहम्मदाबाद गोहना व सौसरवां में दी गई राजगद्दी

•भरत मिलाप की झांकी देख भावुक हुए दर्शक

करहां (मऊ) : शुक्रवार की रात श्रीदशहरा रामलीला धर्मार्थ ट्रस्ट मुहम्मदाबाद गोहना और श्रीआदर्श रामलीला समिति सौसरवां-कमालुद्दीनपुर में प्रभु श्रीराम के वनवास से लौटने, भरत मिलाप और राज्याभिषेक की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। भरत मिलाप की झांकी में श्रीराम और भरत के मिलन का मार्मिक दृश्य देख दर्शक भाव-विभोर हो उठे।

मुहम्मदाबाद गोहना में भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की सूचना मिलते ही भरत उनसे मिलने के लिए व्याकुल हो उठे। दोनों भाइयों के मिलन के दौरान कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों की आंखें नम कर दीं। इसके बाद गुरु वशिष्ठ के निर्देशन में श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ। विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं सौसरवां-कमालुद्दीनपुर में राज्याभिषेक के बाद ‘परिवार’ नामक सामाजिक नाटक का मंचन किया गया। रामराज्य की स्थापना के प्रसंग के साथ रामलीला का विश्राम हुआ।

इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष छोटू प्रसाद व बृजबिहारी सिंह, महामंत्री अशोक पांडेय व रामसरन चौहान, श्रीधर पांडेय, राजेश चौहान, आशुतोष पांडेय, राजीव सेठ, लालचंद प्रजापति, नागेंद्र सिंह, भूपेंद्र पांडेय, महावीर प्रसाद, ठाकुर प्रसाद सिंह, रामअवध सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।




Post a Comment

Previous Post Next Post