करहां बाजार की दोनों दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जन के लिए रवाना
•पूरी बाजार में डीजे की धुन पर नाचते-गाते लोगों ने दी विदाई
•देर रात तमसा तट के अतरारी घाट पर होगा प्रतिमाओं का विसर्जन
करहां (मऊ) : करहां बाजार में स्थापित नवयुवक व्यापार मंडल श्रीदुर्गा पूजन समिति एवं मां दुर्गा पूजन समिति की दोनों दुर्गा प्रतिमाएं गुरुवार देर शाम विसर्जन के लिए रवाना हुईं। इस दौरान पूरी बाजार में डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते और मां के जयकारे लगाते हुए जुलूस के साथ आगे बढ़े। देर रात तमसा नदी के तट पर स्थित अतरारी घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दोनों समितियों की ओर से करहां बाजार में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। सप्तमी तिथि पर वैदिक रीति-रिवाज से विधि-विधानपूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा और पूजन-अर्चन के बाद दर्शनार्थियों के लिए पंडालों के पट खोल दिए गए थे। वैदिक ब्राह्मणों के निर्देशन में मुख्य यजमान दीपक मद्धेशिया एवं चंदन सिंह ने पूजन-अर्चन संपन्न कराया। समिति के अध्यक्षद्वय विक्की वर्मा एवं विजय दास ने बताया कि प्रशासन की मंशा के अनुरुप इस बार कई नए निर्देशों के अनुसार पूजा व्यवस्था संचालित की गई।
करहां बाजार में मंगलवार को दशहरा मेले के आयोजन और उसके बाद भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रतिमाओं को हर्षोल्लास के साथ विसर्जन के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा मालव, देवसीपुर, नगपुर, लग्गूपुर, माहपुर, शमशाबाद, याकूबपुर और घरोहिया आदि स्थानों पर भी दुर्गा प्रतिमाओं जो श्रद्धालुओं ने विसर्जन किया। इस अवसर पर विष्णुकांत श्रीवास्तव, अनिल चौरसिया, राजेश यादव, अनिल भारद्वाज सुम्मन, गुल्लू शर्मा, सोनू सिंह, राहुल सिंह, लालचंद शर्मा, दीपक कुमार एवं श्रीकांत चौरसिया, विनोद यादव, मुन्ना जायसवाल, विनय गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, दिवाकर तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



Post a Comment