पहले की जानकारी छिपाकर दूसरा पासपोर्ट बनवाने पर केस दर्ज
करहां (मऊ) : जन्मतिथि और व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कर दूसरा पासपोर्ट बनवाने के आरोप में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के गालिबपुर निवासी मोहम्मद आसिफ खान उर्फ आरिफ के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उपनिरीक्षक अनिल सिंह की तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने वर्ष 2009 में एक पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद वर्ष 2014 में नाम, माता-पिता के नाम और जन्मतिथि में आंशिक बदलाव कर दूसरा पासपोर्ट बनवाने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, दोनों पासपोर्ट में जन्मतिथि अलग-अलग दर्ज है। आरोपी ने वर्ष 2007 में हाईस्कूल की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी, जबकि दूसरे पासपोर्ट में शैक्षिक योग्यता का उल्लेख नहीं किया गया। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


Post a Comment