Top News

राम-रावण युद्ध की लीला के साथ, बनियापार मेले में उमड़ा जनसैलाब

राम-रावण युद्ध की लीला के साथ, बनियापार मेले में उमड़ा जनसैलाब

करहां (मऊ) : श्रीदशहरा रामलीला धर्मार्थ ट्रस्ट मुहम्मदाबाद गोहना के तत्वाधान में मंगलवार शाम बनियापार मेला स्थल पर विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम और रावण के बीच भीषण युद्ध की लीला का सजीव मंचन किया गया। अंत में भगवान राम के हाथों रावण वध और उसके पुतले का दहन होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। रामलीला और भव्य मेले का आनंद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने आजमगढ़-मऊ फोरलेन पर लगभग एक किलोमीटर के दायरे में वनवे यातायात व्यवस्था लागू की थी। सीओ जितेंद्र सिंह और कोतवाली प्रभारी कमलकांत वर्मा पुलिस व पीएसी बल के साथ स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे। रामलीला व मेले के सफल संचालन में समिति के अध्यक्ष छोटू प्रसाद, महामंत्री रामसरन चौहान, व्यवस्थापक राजेश चौहान, ठाकुर प्रसाद सिंह, राजीव सेठ, जनार्दन शर्मा, विजेंद्र सिंह, राजीव पटेल और राम अवध पुजारी सहित अनेक लोग जुटे थे।





Post a Comment

Previous Post Next Post