शिक्षक एमएलसी चुनाव के चलते बीज वितरण शनिवार को
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के राजकीय कृषि बीज गोदाम पर शुक्रवार 23 अक्टूबर को बीज वितरण का कार्य नहीं होगा। ब्लॉक सभागार में एमएलसी शिक्षक निर्वाचन के आयोजन के कारण यह निर्णय लिया गया है। अब किसानों को बीज का वितरण शनिवार 24 अक्टूबर को किया जाएगा। यह जानकारी प्राविधिक सहायक विजय मौर्य ने देते हुए क्षेत्र के कृषक बंधुओं से निर्धारित तिथि पर बीज प्राप्त करने की अपील की।

Post a Comment