7 साल की नन्हीं इंशा ने कायम की मिसाल, पूरे रमज़ान में रखे 30 रोज़े
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक क्षेत्र के गालिबपुर गांव से एक बेहद प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां महज 7 वर्ष की मासूम इंशा अंसार ने पवित्र रमज़ान माह में लगातार पूरे 30 रोज़े रखकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। इतनी कम उम्र में उनकी यह लगन, इबादत और हौसला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इंशा अंसार अंसार खान की पुत्री हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि उन्होंने पूरे रमज़ान के दौरान पूरे उत्साह और समर्पण के साथ रोज़े रखे और एक भी दिन पीछे नहीं हटीं। उनकी इस उपलब्धि से जहां परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं गांव के लोग भी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इंशा जैसी छोटी बच्ची का यह जज़्बा हर किसी के लिए प्रेरणा है। उनकी इस कोशिश ने गालिबपुर के साथ-साथ पूरे मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सभी ने अल्लाह तआला से इंशा की बेहतर सेहत, लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की दुआ की है।

Post a Comment