Top News

प्रवेश पत्र की प्रतीक्षा करती रही छात्रा, बीत गई परीक्षा

प्रवेश पत्र की प्रतीक्षा करती रही छात्रा, बीत गई परीक्षा

सीयूईटी पीजी के लिए भरा था आवेदन, समस्या से परेशान छात्रा व परिजन

करहां (मऊ) : सीयूईटी पीजी परीक्षा-2026 (CUET PG 2026) की परीक्षा नजदीक आते ही एक छात्रा की परेशानी सामने आई है। करहां परिक्षेत्र के मालव गांव की रहने वाली अभ्यर्थी उमा रानी राव को अभी तक एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि मिली जानकारी के अनुसार उसकी परीक्षा 16 मार्च को बीत चुकी है, जिससे वह असमंजस और तनाव में हैं। अभ्यर्थी व उसके पिता चंदन राव ने संबंधित हेल्पलाइन नंबर व ईमेल आईडी पर एतराज भी दर्ज कराया है लेकिन कोई सार्थक जवाब नहीं आया।

उमा रानी राव व उनके पिता चंदन राव ने बताया कि उन्होंने कई बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का प्रयास किया, लेकिन हर बार केवल एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप ही दिखाई दे रही है। इस स्लिप में परीक्षा शहर वाराणसी दर्शाया गया है, जबकि पूरा परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य जरुरी निर्देश अभी तक उपलब्ध नहीं हैं। छात्रा का कहना है कि उनकी परीक्षा 16 मार्च 2026 को निर्धारित थी, लेकिन एडमिट कार्ड जारी न होने के कारण वे परीक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि समय पर एडमिट कार्ड न मिलने से यात्रा और अन्य तैयारियों में भी दिक्कत हो रही है।

उमा रानी राव ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द एडमिट कार्ड जारी करने की मांग की है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के परीक्षा में शामिल हो सकें। फिलहाल अभ्यर्थी लगातार वेबसाइट पर नजर बनाए हुए हैं और एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार कर रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post