Top News

तेज रफ्तार मैजिक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

तेज रफ्तार मैजिक ने युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में 16 मार्च को हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल के पिता ने बुधवार को अज्ञात चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रानीपुर थाने के खुरहट निवासी अमरेंद्र यादव दवा लेने के लिए जा रहे थे, तभी सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना के पास आजमगढ़ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए आजमगढ़ के लाइफ लाइन हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post