भाजपा के करहाँ व रानीपुर मंडलों की मासिक बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों पर हुआ मंथन
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के करहा एवं रानीपुर मंडलों की मासिक बैठकें रविवार को क्रमशः दतौली स्थित शक्ति केंद्र संयोजक अविनाश सिंह के आवास तथा रानीपुर मंडल कार्यालय पर आयोजित की गईं। बैठकों में संगठन की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों, शक्ति केंद्र बैठकों, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मन की बात कार्यक्रम तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
दतौली की बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जिला महामंत्री सचिंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
रानीपुर मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने आगामी शक्ति केंद्र बैठकों, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, मन की बात कार्यक्रम एवं बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूती ही संगठन की सफलता का आधार है। साथ ही केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठकों की अध्यक्षता क्रमशः करहा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एवं रानीपुर मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने की। इस अवसर पर अशोक सिंह, प्रद्युम्न प्रताप, आशीष चौधरी, रितिक सिंह, अंकित सरोज, चंद्रकांत तिवारी, इंद्रपाल राम, प्रभाकर राय, सरोज पांडेय, चंद्रभान सिंह, सौरभ तिवारी, विशाल सिंह सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन चंद्रकांत तिवारी एवं विशाल सिंह ने किया।






Post a Comment