Top News

रानीपुर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुआ मंथन

रानीपुर मंडल की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुआ मंथन

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय विधानसभा अन्तर्गतवभारतीय जनता पार्टी के रानीपुर मंडल की मासिक बैठक शनिवार को मंडल कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान तथा विशिष्ट अतिथि अशोक सिंह एवं प्रद्युम्न प्रताप उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। उन्होंने मंडल के कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि रामसरन चौहान ने अपने संबोधन में आगामी शक्ति केंद्र बैठकों, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात तथा प्रत्येक बूथ पर बूथ पालकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया।

उन्होंने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनविश्वास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना को सरकार की सफलता का आधार बताया।

विशिष्ट अतिथियों अशोक सिंह एवं प्रद्युम्न प्रताप ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं और उनकी मेहनत से ही संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री विशाल सिंह ने किया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post