Top News

83 ग्राम पंचायतों में 1.45 लाख पौधों का रोपण

83 ग्राम पंचायतों में 1.45 लाख पौधों का रोपण

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। वृहद पौधरोपण अभियान के तहत रविवार को विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना की सभी 83 ग्राम पंचायतों में 1.45 लाख पौधों का रोपण किया गया। अमृत सरोवर, विद्यालयों, खेल मैदानों, पंचायत भवनों, पोखरों के किनारे तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए गए।

खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों ने अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने पौधों के संरक्षण पर भी विशेष जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों की नियमित देखभाल आवश्यक है। अभियान के दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post