Top News

मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को किया जागरुक

मिशन शक्ति के तहत बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को किया जागरुक

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को स्थानीय कोतवाली पुलिस ने देवसीपुर व सद्धोपुर ग्राम पंचायत भवनों में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया। इसमें महिलाओं, छात्राओं और किशोरियों को सुरक्षा, महिला अधिकारों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

महिला उपनिरीक्षक माधुरी सागर ने कहा कि छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090, 181, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान महिला कांस्टेबल रमिता मौर्या, आकांक्षा सिंह, सुषमा बिंद सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।



Post a Comment

Previous Post Next Post