Top News

करहां बाजार के ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से लगी आग

करहां बाजार के ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से लगी आग

चार घंटे बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार में श्रीटावर के सामने सड़क किनारे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में मंगलवार की रात शार्ट सर्किट होने से जंपर जल गया, जिससे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। घटना के बाद एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे क्षेत्र करीब चार घंटे तक अंधेरे में रहा।

सूचना पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने आग पर काबू पाकर ट्रांसफार्मर को सुरक्षित बचा लिया। अवर अभियंता छोटेलाल के अनुसार जले हुए जंपर को बदलकर आवश्यक मरम्मत की गई, जिसके बाद देर रात करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते विभाग की कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post