रानीपुर परिसर सहित विभिन्न पुलिस चौकियों में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के हुआ पौधरोपण
करहां (मऊ)। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रविवार को थाना रानीपुर परिसर तथा पुलिस चौकी खुरहट और काझा परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। थाना परिसर और आसपास के खाली स्थानों पर फलदार, छायादार एवं औषधीय प्रजातियों के कुल 150 पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने रोपे गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखरेख का भी संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए हरियाली बढ़ाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।




Post a Comment