Top News

देवसीपुर में पांच स्वयं सहायता समूहों का गठन, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

देवसीपुर में पांच स्वयं सहायता समूहों का गठन, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

करहां (मऊ) : विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना की ग्राम पंचायत देवसीपुर में सोमवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। पंचायत भवन में आयोजित शिविर में पात्र गृहस्थी व अंत्योदय राशन कार्डधारक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ते हुए पांच नए समूहों का गठन किया गया।

शिविर में महिलाओं के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर सदस्यता दिलाई गई। विकासखंड मिशन प्रबंधक रामअवध यादव ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को बैंक ऋण, प्रशिक्षण और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही बकरी पालन, कुटीर उद्योग, किराना दुकान व अन्य स्वरोजगार अपनाकर वे अपनी आय बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार राजभर, ग्राम सचिव संजय सहाय तथा एनआरएलएम की टीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post