Top News

सिगाड़ी वनवासी बस्ती में सहजन के पौधे बांटे, पोषण के प्रति किया जागरुक

सिगाड़ी वनवासी बस्ती में सहजन के पौधे बांटे, पोषण के प्रति किया जागरुक

करहां (मऊ) : विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना के सिगाड़ी गांव की वनवासी बस्ती में मंगलवार को वन विभाग ने सहजन (मोरिंगा) पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी दिवाकर यादव ने वनवासी परिवारों को सैकड़ों सहजन के पौधे निश्शुल्क वितरित किए और इसके पोषण व औषधीय गुणों की जानकारी दी।

दिवाकर यादव ने बताया कि सहजन की पत्तियां और फलियां कैल्शियम, आयरन तथा विटामिन से भरपूर होती हैं, जिनके नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की नर्सरियों में सहजन के पौधे निश्शुल्क उपलब्ध हैं और प्रत्येक परिवार को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। कार्यक्रम में वन विभाग के कर्मचारी विनोद कुमार आर्या, प्रभनाथ यादव, विष्णु बहादुर सिंह, अरुण सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।



Post a Comment

Previous Post Next Post