Top News

समझौते का दबाव बनाने और धमकी देने में मुकदमा दर्ज

समझौते का दबाव बनाने और धमकी देने में मुकदमा दर्ज

करहां (मऊ): पुराने मुकदमे में समझौते के लिए दबाव बनाने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित शशिकांत यादव निवासी अहिरौली, हथिनी, मऊ की तहरीर पर कबीराबाद निवासी रामसकल उर्फ मोनू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि उसने फोन कर रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बनाया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



नाबालिग को भगाने के आरोप में पांच पर केस दर्ज

करहां (मऊ): मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने ईशांत समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में अन्य आरोपितों पर सहयोग करने, विरोध करने पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट पर आमादा होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जासं



Post a Comment

Previous Post Next Post