कैच अप’ और ‘डियर’ अवधारणा से बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार पर जोर
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना में शनिवार को एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के साथ बैठक कर उपचारात्मक शिक्षण के संबंध में अपर मुख्य सचिव स्कूली शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ‘कैच अप’ और ‘डियर’ अवधारणाओं पर चर्चा की।
उन्होंने बताया कि ‘कैच अप’ के तहत सीखने में पिछड़ रहे विद्यार्थियों को अतिरिक्त शिक्षण उपलब्ध कराने के साथ ही प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत कठिनाइयों और उसके पिछड़ने के कारणों को समझकर ‘जैसा बालक, वैसा शिक्षण’ की व्यवस्था पर जोर दिया गया है। वहीं ‘डियर’ (Drop Everything and Read) के माध्यम से बच्चों में नियमित पठन कौशल विकसित करने पर बल दिया गया। इसके लिए समाचार पत्रों और पत्रिकाओं को भी शिक्षण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने की बात कही गई।
इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। बैठक में अरविंद कुमार चौहान, संगीता देवी, होमा नौसीन, जयमाया पटेल, आयशा खातून, मुमताज अहमद, शशि चौहान सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

Post a Comment