भतड़ी चक भतड़ी में चला विशेष सफाई अभियान
करहां (मऊ) : स्वच्छता पखवाड़े के तहत शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के भतड़ी चक भतड़ी गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मियों ने नालियों, सार्वजनिक स्थलों, पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय परिसर की सफाई की। जलभराव वाले स्थानों पर एंटी-लार्वा दवा और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। बंद नालियों की सफाई कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की गई।
ग्राम प्रधान राजकुमार चौहान ने सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। बीडीओ अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि एक से 31 जुलाई तक विकास खंड की 83 ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। एडीओ पंचायत आदित्य सिंह अभियान की निगरानी कर रहे हैं। बारिश के मौसम में डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए सफाई और एंटी-लार्वा छिड़काव पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Post a Comment