Top News

प्रधान संगठन ने जिला पंचायत अध्यक्ष को किया सम्मानित, अधिकारियों की मनमानी पर जताई नाराजगी

प्रधान संगठन ने जिला पंचायत अध्यक्ष को किया सम्मानित, अधिकारियों की मनमानी पर जताई नाराजगी

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक व तहसील सहित जिले भर के ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जिला पंचायत सभागार में प्रधान संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों के प्रशासक बनाए जाने के बाद अधिकारियों व संबंधित सचिवों द्वारा कथित मनमानी किए जाने पर नाराजगी जताई गई। प्रदेश सरकार द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय को प्रशासक बनाए जाने पर प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया। मनोज राय ने प्रधानों के प्रति आभार जताते हुए उनके हर संघर्ष में साथ देने का भरोसा दिया। प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय ने संगठन के संघर्ष को सफलता का आधार बताया।

बैठक में मधुबन के प्रधान शुभम तिवारी को जिला उपाध्यक्ष तथा कोपागंज-इंदारा के प्रधान जुबेर अहमद को जिला सचिव बनाया गया। संचालन जिला प्रभारी काशीनाथ यादव और जिला महासचिव रमेश यादव ने किया। इस अवसर पर जिला महासचिव दिनेश मिश्रा बीनू, जिला उपाध्यक्ष अमित कनौजिया, मंडल उपाध्यक्ष राजकोमल राजभर, प्रमुख महासचिव बृजेश सिंह, बृजराज निषाद, ब्लाक अध्यक्ष साहब सिंह, डब्लू राजभर, अभिनाथ यादव, कमलेश यादव और पारसनाथ यादव सहित अनेक प्रधान व पदाधिकारी मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post