Top News

प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

•सचिवों द्वारा नहीं कराया जा रहा कराए गए कार्यों का भुगतान

•प्रशासक पद पर हाईकोर्ट की कोई रोक नहीं

करहां, (मऊ) : ग्राम प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय के नेतृत्व तथा जिला प्रभारी काशीनाथ यादव की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य राजस्व अधिकारी को ज्ञापन दिया।

प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय ने बताया कि 13 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा ग्राम प्रधानों के प्रशासक पद पर कोई रोक नहीं लगाई गई है, इसके बावजूद ग्राम पंचायत सचिव और संबंधित अधिकारी शासन के स्पष्ट निर्देश न होने का हवाला देकर विकास कार्यों के भुगतान पर रोक लगाए हुए हैं। उन्होंने मांग की कि शासन के आदेश से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट रुप से अवगत कराया जाए, ताकि लंबित भुगतान शीघ्र कराया जा सके।

जिला उपाध्यक्ष रामाश्रय भारद्वाज ने ग्राम पंचायतों में नाली, खड़ंजा एवं मरम्मत कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग उठाई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी सुभाष सरोज से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया।

ज्ञापन सौंपने वालों में काशीनाथ यादव, रामाश्रय भारद्वाज, उमेश यादव, रमेश यादव, नौशाद अहमद, कमलेश सोनकर, जितेंद्र सिंह, रविंद्र खरवार, विपिन शाही, अभिताभ यादव, पारसनाथ यादव, मिंटू सिंह प्रधान, रामप्रवेश मौर्य सहित अन्य ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post