कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को किया नमन, सैनिक बोर्ड सचिव के खिलाफ जताया आक्रोश
करहां (मऊ) : कारगिल विजय दिवस पर रविवार को पूर्व सैनिकों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। पूर्व सैनिक एवं जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने कहा कि देश की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि सैनिक युद्धभूमि में अपने प्राणों की परवाह किए बिना मातृभूमि की रक्षा के लिए डटा रहता है।
इस दौरान रमाशंकर चौहान ने सैनिक कल्याण बोर्ड की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि बोर्ड के सचिव ने कार्यालय और सभागार में ताला लगा रखा है। उन्होंने कहा कि ये सुविधाएं पूर्व सैनिकों की बैठकों, समस्याओं के समाधान और दूर-दराज से आने वाले सैनिकों के ठहरने के लिए बनाई गई हैं। सुविधाओं का उपयोग न होने पर उनका उद्देश्य ही समाप्त हो जाता है। इससे नाराज पूर्व सैनिकों ने सैनिक बोर्ड सचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। कार्यक्रम का समापन कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि और देशभक्ति के नारों के साथ हुआ।


Post a Comment