बारिश नहीं हुई तो गुरुवार को सात घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
करहां (मऊ) : जमुई-करहां 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर चल रहे मरम्मत कार्य के अधूरे रहने के कारण गुरुवार को भी क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अवर अभियंता छोटेलाल ने बताया कि यदि गुरुवार को बारिश नहीं हुई तो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को 33 केवी लाइन के तारों और विद्युत खंभों की मरम्मत का कार्य किया गया, लेकिन तकनीकी कारणों से कार्य पूरा नहीं हो सका। शेष कार्य गुरुवार को पूरा किया जाएगा। इसके लिए उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सात घंटे तक बंद रहेगी।
अवर अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि संभावित बिजली कटौती को देखते हुए पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि मौसम खराब हुआ या बारिश हुई तो मरम्मत कार्य स्थगित किया जा सकता है।

Post a Comment