Top News

'एक पेड़ मां के नाम अभियान में परिषदीय विद्यालयों में हुआ पौधरोपण

'एक पेड़ मां के नाम अभियान में परिषदीय विद्यालयों में हुआ पौधरोपण

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद पौधरोपण अभियान 'एक पेड़ मां के नाम-3' के तहत रविवार को विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के करहां क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में व्यापक पौधरोपण किया गया। कंपोजिट विद्यालय टंडवा चौबेपुर में प्रधानाध्यापक हरिलाल यादव के नेतृत्व में शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने 216 पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं प्राथमिक विद्यालय कबीराबाद सहित माहपुर, मालव, करहां, नगरीपार, सौसरवां और शमशाबाद के विद्यालयों में भी पौधरोपण कर अभियान को सफल बनाया गया। इस दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।



Post a Comment

Previous Post Next Post