रतनपुरा में पंजीकृत कंपनी की बड़ी उपलब्धि से जिले का बढ़ा गौरव
मऊ की एम्बिट इको वेंचर ने मत्स्य क्षेत्र में गाड़ा सफलता का झंडा
देश के सर्वश्रेष्ठ मत्स्य स्टार्टअप का सम्मान, मध्य प्रदेश सरकार से 15 वर्ष का अनुबंध
करहां (मऊ) : मेहनत, समर्पण और सामूहिक प्रयास जब मंजिल पाते हैं, तो सफलता की नई इबारत लिखी जाती है। मऊ जिले के रतनपुरा में पंजीकृत एम्बिट इको वेंचर ने मत्स्य उद्योग के क्षेत्र में ऐसा ही मुकाम हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। कंपनी को देश के सर्वश्रेष्ठ मत्स्य स्टार्टअप का सम्मान मिला है। साथ ही मध्य प्रदेश की एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति-2026 के तहत राज्य सरकार के साथ 15 वर्षों का अनुबंध भी हुआ है। भोपाल में 23 अक्टूबर को आयोजित मत्स्य निवेशक एवं निर्यातक सम्मेलन में कंपनी की इस उपलब्धि को विशेष पहचान मिली।
कंपनी के ओनर रामबहादुर सिंह व पूजा सिंह ने इस सफलता का श्रेय अपनी पूरी टीम के अथक परिश्रम और एकजुट प्रयासों को दिया। यह उपलब्धि न केवल कंपनी के विस्तार का नया द्वार खोलती है, बल्कि मत्स्य उद्योग में रोजगार और उद्यमिता की संभावनाओं को भी नई उड़ान देगी। कंपनी ने इसे एक बड़ी शुरुआत बताते हुए भविष्य में मत्स्य क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।





Post a Comment